फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद ने कार्यकर्ताओं संग लहराईं तलवार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Tue, 16 Apr 2019 09:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
तलवार लहराते भाजपा की टोपी लगाए कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने के बीच सोशल मीडिया पर वृंदावन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कुछ भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तलवार लेकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुईं इन तस्वीरों में जो शख्स दिख रहे हैं उनमें नगर निगम के वार्ड 65 के भाजपा पार्षद रसिक बल्लभ नागार्च भी शामिल हैं। बताया गया है कि वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में तलवार लेकर शक्ति प्रदर्शन करने पहुंचे थे।  

फेसबुक पर रसिक बल्लभ नागार्च ने स्वयं ही ये तस्वीरें पोस्ट की हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी के रोड शो में जाने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पार्षद के छीपी गली स्थित आवास के बाहर तलवार लहराईं थीं।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत पर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें