फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपाइयों ने सीएम के कार्यक्रम को लेकर बनाई रणनीति

Fri, 16 May 2025 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक करते एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी,जिलाध्यक्ष नीरज शर
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 मई को कासगंज आएंगे। उनके आगमन व कार्यक्रम को देखते हुए भाजपाईयों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में ही जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचें इसके लिए भाजपाइयों ने रणनीति तैयार की है। जिलेभर से बसों व अन्य वाहनों से कार्यकर्ता पुलिस लाइन पहुंचेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि मंच व्यवस्था से लेकर कार्यकर्ताओं के आने जाने, स्वागत सम्मान आदि से जुड़ी पूरी तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के प्रोटोकॉल के अनुरूप ही मंच पर स्थान मिलेगा। वहीं पंडाल में वीआईपी गैलरी, मीडिया गैलरी सहित अन्य व्यवस्थाएं होंगी। जिससे इस भीषण गर्मी में कार्यकर्ताओं को परेशानियां न हों। उन्होंने बताया कि प्रशासन के साथ भी कार्यक्रम को लेकर समन्वय बैठक हुई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री करीब 200 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण करेंगे। वहीं इसके अलावा जिले की अन्य विकास योजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें