फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा नेता पर फायरिंग, आरोपी पिस्टल सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। कस्बे के सरकारी बस स्टैंड पर रविवार रात गाड़ी में बैठी युवती के साथ हो रही गाली-गलौज का विरोध करने पर भाजपा नेता पर युवक ने पिस्टल से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। भाजपा नेता बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी युवक को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। कस्बा फतेहाबाद के बाह रोड निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नगर जानू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह थाना फतेहाबाद के पास स्थित सरकारी बस स्टैंड पर पान खाने गए थे। उसी दौरान एक गाड़ी में कुछ लोग बैठे गाली-गलौज कर रहे थे। गाड़ी में उनकी पहचान की युवती भी मौजूद थी। उन्होंने युवती से इतनी रात बाहर जाने के बारे में पूछताछ की तो गाड़ी में बैठे युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने गाड़ी से पिस्टल निकालकर उनके ऊपर फायर कर दिया। जान बचाने के लिए वह भागे तो वह गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। सूचना पर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रोहित शर्मा निवासी राजपुर चुंगी, नई आबादी जंगजीत नगर, आगरा को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि भाजपा नेता जानू गुप्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बरामद पिस्टल के संबंध में जांच की जा रही है कि वह लाइसेंसी है या अवैध। यदि पिस्टल अवैध है तो कहां से खरीदी है, इसके बारे में पुलिस जानकारी करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें