किशनी। गांव बुढ़ौली में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। वहीं तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बुढौली निवासी नेता दीपचंद्र जाटव ने गांव निवासी राम बहादुर को कुछ रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि वह रुपया वापस नहीं दे रहा था, सोमवार को जब दीपचंद्र ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने अपने दो साथियों की मदद से दीपचंद्र की पिटाई कर दी।
पिटाई में भाजपा नेता को काफी चोट लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। मामले में नामजद तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रामबहादुर व दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।