फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा नेता और उसके साथी की दबंगई, गालीगलौज कर दुकानदार को दी गोली मारने की धमकी

Sun, 06 Aug 2023 09:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में भाजपा नेता और उसके साथी की दबंगई सामने आई है। इन्होंने सरेआम गालीगलौज करते हुए दुकानदार को गोली मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
Agra News: दुकानदार को धमकाता भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के भाजपा नेता और उनके एक साथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि भाजपा नेता ने गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी भाजपा नेता अजय जायसवाल और उनके साथी चौपड़ा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स दुकानदार से गालीगलौज करते हुए कहता है कि अबकी बार गोली मार दी जाएगी। दूसरा युवक दुकान पर बैठे युवक से कहता है कि जितने हो उतने रहा करो। नेता के साथ वाला व्यक्ति युवक के पास जाता है। उसके चश्मे को हटा देता है। युवक चश्मा मांगता है तो युवक की पिटाई लगा देता है।

यह भी पढ़ेंः- सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


एत्माद्दौला थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित दुकानदार की तहरीर के आधार पर नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, भाजपा नेता ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें