फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन को मजबूर: घर पर लगाया 'यह मकान बिकाऊ है' का पोस्टर, भाजपा नेता पर उत्पीड़न का आरोप

Fri, 07 Oct 2022 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

भाजपा नेता से विवाद के बाद पीड़ित ने मकान बिकाऊ का पोस्टर लगाया है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।
 
विज्ञापन
मकान बिकाऊ का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के यमुनापार के नगला फतूरी में रहने वाले सतीश राजा का भाजपा की महिला पदाधिकारी से तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पुलिस को बुलाना पड़ा। अब पीड़ित परिवार भाजपा नेता से परेशान होकर घर बेचकर जाना चाहता है। उसने मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पड़ोसियों का विवाद है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


सतीश राजा का कहना है कि भाजपा की जिला इकाई की पदाधिकारी का पड़ोस में मकान है। उन्होंने विजयदशमी पर भंडारे का आयोजन किया था। देर रात तक डीजे बजाया गया। रात्रि 12 बजे के बाद भी डीजे बंद नहीं हुआ तो तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर उन्होंने भाजपा नेता से बंद कराने को कहा। राजा का आरोप है कि इस पर भाजपा नेता के परिवार के लोगों ने मोहल्ला छोड़कर जाने को कहा और धमकाया। पुलिस को भी बुला लिया। 

ये भी पढ़ें - Agra Hospital Fire: अग्निकांड की गूंज मुख्यमंत्री तक पहुंची, कार्रवाई के लिए दौड़े अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच कर रही पुलिस

राजा ने बताया कि मजबूरी में परिवार ने मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया है। लगता है कि वह अब यहां नहीं रह पाएंगे। इस संबंध में थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि पड़ोसियों का विवाद है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा का कहना है कि शिकायत उनके संज्ञान में आई है। आपसी विवाद का बातचीत कर हल निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें