मथुरा में 25 हजार की भीड़ के मध्य देश के गृहमंत्री अमित शाह रथयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। जनसभा में विरोधियों पर गरजने के साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाएंगे। 19 दिसंबर की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पांच विधानसभा क्षेत्रों से 250 बसों और एक हजार निजी वाहनों से लोग गृहमंत्री को सुनने के लिए शहर के रामलीला ग्राउंड में पहुंचेंगे। भाजपा ने मंडल स्तरीय बैठक करके पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। जनसभा में मुख्यमंत्री समेत अन्य संगठनों के बड़े नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।
दी गईं जिम्मेदारियां
बुधवार को भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष और यात्रा के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि जन विश्वास यात्रा के माध्यम से भाजपा सुशासन, सशक्त कानून व्यवस्था, गरीब कल्याण के अपने कार्यों, ढांचागत विकास, पर्याप्त बिजली, शिक्षा सुधार, कौशल विकास, कृषि कल्याण की दिशा में किए गए कार्यों के बारे में देश के गृहमंत्री अमित शाह बताएंगे। यात्रा प्रभारी और एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि गृहमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी दी गई है। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की।
अलीगढ़ रवाना होगी यात्रा
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि जनविश्वास यात्रा के वक्त जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रा छाता, चौमुहां, अकबरपुर से राया होते हुए अलीगढ़ रवाना हो जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, नरेंद्र गामा, प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, एसके शर्मा, सुनील चतुर्वेदी, महिपाल सिंह, हेमंत अग्रवाल, मुकेश वार्ष्णेय, तरुण सेठ, अनिल चौधरी, सुमित शर्मा, राजीवराज पाठक, बलराम शर्मा, यज्ञदत्त कौशिक, दीपांकर भाटिया मौजूद रहे। संचालन चंद्रपाल कुंतल ने किया।
आगरा 43 लाख रुपये लूट का मामला: रिमांड पर कुछ हाथ नहीं लगा, भ्रष्टाचार में जीएसटी अधिकारियों सहित सात के खिलाफ चार्जशीट