फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अखिलेश के क्षेत्र में भाजपा करा रही 10 करोड़ से विकास

Sat, 20 May 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि विधूना पर पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया। यहां पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने 3.99 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अखिलेश यादव की धरती पर 10 करोड़ से विकास करा रही है। मार्कंडेय के साथ ही च्यवन ऋषि आश्रम का भी सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि पर पहुंच पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास शिला पट्टिका के अनावरण के साथ किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी ऋषियों की तपोभूमि है। पर्यटन विभाग के सहयोग से महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि पर चार करोड़ की धनराशि से पर्यटन विकास की व्यवस्थाएं की जाएंगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, रामबाबू कुशवाह, आलोक गुप्ता, अनुजेश प्रताप सिंह, गोविंद भदौरिया, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण, एसपी विनोद कुमार, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा, एसडीएम घिरोर नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रिटायरमेंट के बाद भी होगी रिकवरी
मैनपुरी। कैबिनेट मंत्री से पत्रकारों ने सवाल किया कि 31 मई को सीएमओ सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनके द्वारा जमकर कमाई की जा रही है। इस पर पर्यटन मंत्री ने जवाब दिया कि इस सरकार में किसी को भी भ्रष्टाचार का अधिकार नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो शिकायती पत्र दें जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर रिटायरमेंट के बाद भी रिकवरी कराकर जेल भेजा जाएगा।
-
शपथ होते ही स्टैंड आदि की होगी निकायों से व्यवस्था
अवैध स्टैंड और जाम की समस्या को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि शपथ होते ही सभी निकायों में स्टैंड की व्यवस्था कराई जाएगी। जाम से निजात के लिए अधिकारियों और निकायों की मदद से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें