फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला आरक्षण के नाम पर छलावा कर रही भाजपा

विज्ञापन
अवनींद्र सिंह
विज्ञापन
आगरा। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव अवनींद्र यादव ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर छलावा कर रही है। भाजपा की ओर से महिला आरक्षण के नाम पर लाया गया संविधान संशोधन विधेयक औंधे मुंह गिर गया। आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष इसे जनगणना, जातीय जनगणना और परिसीमन की चाशनी में लपेटकर पास कराना चाहता था, लेकिन एकजुट विपक्ष ने सरकार की मंशा को भांप कर इस चालाकी को नाकाम कर दिया। कहा कि साल 2023 में ही विपक्ष के सहयोग से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो चुका है, जिस पर राष्ट्रपति की मुहर लग चुकी है। तब सरकार ने जनगणना पूरी कर इसे 2029 तक लागू करने का वादा किया था। अब इस नए बिल के जरिए भाजपा विपक्ष को महिला विरोधी साबित करने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें