फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोदी की गारंटी पर बनेगी भाजपा की सरकार

Wed, 17 Apr 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी की गारंटी पर बनेगी भाजपा की सरकार
विज्ञापन

- भोगांव विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी भोगांव विधानसभा क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष का सम्मेलन शिविर कार्यालय पर मंगलवार को हुआ। प्रदेश सरकार के मंत्री अजीत पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी की गारंटी पर तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बनेगी। पार्टी की जीत में सभी बूथ अध्यक्ष व बूथ स्तर के कार्यकर्ता नींव के पत्थर हैं।

उन्होंने कहा कि देश में भाजपा का सुशासन स्थापित हुआ है। सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर शत प्रतिशत मतदान कराएं। सरकार की योजनाओं का बखान घर घर जाकर करेंं। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ बैठक करें। मतदाताओं से घर घर जाकर संपर्क करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के सभी वर्ग को ध्यान में रखकर काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने बूथ पर जनता जनार्दन के बीच जाएं। लोगों से संपर्क करें। बूथ अध्यक्षों की दम पर मैनपुरी लोकसभा में इस बार कमल खिलेगा। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने बूथ जीतो चुनाव जीतो की तर्ज पर काम करने को कहा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, अरविंद तोमर, ममता राजपूत, प्रदीप सिंह चौहान, प्रदीप तिवारी, सुधाकर राजपूत, आशीष तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें