फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए चलाई कई योजनाएं

Sun, 11 Feb 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ब्लॉक परिसर स्थित टीईपी सेंटर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा शक्ति वंदन के तहत चाय पर चर्चा कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़कर काम कर रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए महिला मोर्चा काम कर रहा है। इस मौके पर कविता राठौर, अमृता चौहान, मनोरमा सिंह, उदय चौहान, साधना गुप्ता, सोनू चौहान, सौरभ दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें