बाह। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने भाजपा देहात मंडल बाह की कार्यकारणी घोषित की है। इसमें रविन्द्र बघेल को मंडल अध्यक्ष, मानवेन्द्र सिंह तोमर, दिनेश ओझा, पुष्पेन्द्र शर्मा, बहादुर सिंह, नवल सिंह कुशवाह, नरायन सिंह भदौरिया को उपाध्यक्ष, श्यामवीर ठाकुर, रामहेत कुशवाह महामंत्री, मलखान सिंह बघेल, देवेन्द्र उमरिया, प्रदीप शर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, उमेश कठेरिया, रामसुंदर भदौरिया को मंत्री, रामू भदौरिया कार्यालय मंत्री, विजय सिंह भदौरिया को कोषाध्यक्ष, सूरज सिसोदिया को मीडिया प्रभारी, पवन भदौरिया को आईटी सेल प्रभारी, मनीष वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। कार्यकारणी में 61 सदस्य बनाए गए हैं।