फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 295 विद्यालयों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं हुआ

Wed, 13 Nov 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के 295 विद्यालयों ने बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कराया है। स्कूलों की लापरवाही से छात्र छात्रवृत्ति का लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं। शासन से छात्रवृत्ति योजना में फर्जीवाड़ा रोकने व पारदर्शिता लाने के लिए विद्यालयों का बायोमेट्रिक अनिवार्य कर दिया है। प्रधानाचार्य, नोडल अधिकारी को समाज कल्याण विभाग में जाकर डिवाइस पर अंगूठा लगाकर प्रमाणीकरण कराना है। जो विद्यालय इस प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे उनके विद्यालय में शिक्षारत छात्रों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। विभाग की ओर से तीनों तहसीलों में अक्तूबर में शिविर लगाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराने की व्यवस्था की गई थी लेकिन विद्यालयों ने इसमें अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई। पूर्व दशम छात्रवृत्ति के लिए 279 विद्यालयों को प्रमाणीकरण कराना है। इनमें से 170 विद्यालयों ने अभी तक इस कार्य को पूरा नहीं किया है। कक्षा 11 व 12 के लिए 150 में से 58 विद्यालयों ने ही अपनी प्रक्रिया पूरी की है। 92 विद्यालयों को अभी प्रक्रिया करानी है। 92 उच्च शिक्षण संस्थानों में से 57 बायोमेट्रिक करा चुके हैं। 35 विद्यालय अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें