फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगावन में विकसित किया जाएगा बायो-डायवर्सिटी पार्क

Sat, 16 Dec 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में गंगावन पर बायो-डायवर्सिटी (जैव विविधता) पार्क विकसित करने की तैयारी में वन विभाग जुटा है। पार्क में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रकार की सुविधाएं और विकसित की जाएंगी। इसी के साथ ही जीव-जंतुओं के लिए तालाब बनाया जाएगा। साथ ही पक्षियों को आकर्षित करने के लिए भी कृत्रिम व्यवस्थाएं की जाएंगी।गंगावन को 5 साल पहले 1.21 लाख पौधे लगाकर विकसित किया गया था। अब यह वन पूरी तरह से विकसित हो चुका है। पौधों ने वृक्ष का आकार ले लिया है। वन में हजारों की संख्या में पक्षी विचरण करने लगे हैं और प्राकृतिक वातावरण लोगों को लुभाने लगा है। लोग इस वन में प्राकृतिक आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। औषधीय पौधों की वाटिका भी यहां तैयार की गई है। हरि उपवन भी आकर्षण का केंद्र है। इस उपवन में धार्मिक मान्यता वाले वृक्ष मौजूद हैं और गंगावन का और आकर्षण बनाने के लिए बायो-डायवर्सिटी पार्क बनाया जा रहा है। 45 लाख रुपये बजट का प्रस्ताव भी शासन में लंबित हैं। इसमें जहां पक्षियों के लिए कृत्रिम सुविधाएं विकसित की जाएंगी और तालाब भी बनाया जाएगा। जीव-जंतुओं व गंगावन की निगरानी के लिए वॉच टॉवर बनेगे। पार्क को प्राकृतिक रूप से सजाया संवारा जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगेेंगे। कुर्सियां लगाई जाएंगी वहीं घूमने के लिए पार्क बनेगा और टीले भी विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें