फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाह में टकराईं बाइकें, पिता-पुत्र समेत 4 घायल

Sun, 17 May 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर शुक्रवार की रात 9 बजे जरार में 2 बाइकें टकराने से पिता-पुत्र समेत 4 लोग घायल हो गये। पुरा सुंसार के मान सिंह ने बताया कि वह जरार से अपने परिजन को दिल्ली वाली बस में बिठाकर बेटे सनी के साथ बाइक से घर निकले ही थे कि पीछे से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक समेत सड़क पर घिसट गए। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार नींमडाडा के रितिक और सूरज भी घायल हो गए। चीख पुकार पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरा हादसा बड़ागांव के पेट्रोलपंप के पास हुआ। बाइक से घर लौट रहे अमाही के मलखान सिंह को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो समेत चालक भागने में कामयाब रहा, लेकिन इस दौरान बोलेरो की नंबर प्लेट टूट कर गिर गई। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल मलखान सिंह को बाह सीएचसी से इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें