कुत्ता सामने आने के बाद फिसली बाइक
कुसमरा। चौकी क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक बाइक सवार दंपती अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठे। बाइक फिसलने से दंपती घायल हो गए। अलीगढ़ के रहने वाले राधेश्याम पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे। वह कस्बा किशनी से होते हुए जब मोहकमपुर पुलिया के पास पहुंचे। तभी अचानक सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। राहगीरों ने घायल दंपती को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। संवाद