फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 16 Mar 2024 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी (कासगंज)। कछला मार्ग पर शुक्रवार की सुबह वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन तलाश में जुटी है। बदायूं जनपद के थाना इस्लाम नगर निवासी राहुल (20) की किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हुई। राहुल के तहेरे भाई लखन कुमार ने बताया कि राहुल फरीदाबाद में निजी कंपनी में काम करता था। एक सप्ताह पहले वह घर आया था। दोस्त मोनू के साथ सुबह बाइक से फरीदाबाद जा रहा था। नगरिया में पेट्रोल पंप के निकट किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहुल की मौके पर मौत हो गई। वहीं मोनू निवासी मलिकपुर दातागंज बदायूं गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोनू को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक भोजराज अवस्थी ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। सीसीटीवी की मदद से वाहन को तलाश किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें