फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार राशन डीलर की मौत

Tue, 30 Sep 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। एटा मार्ग पर मंगलवार दोपहर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राशन डीलर की मौत हो गई। सिढ़पुरा के गांव जलीलपुर कुटेरा निवासी हाकिम सिंह (55) पुत्र फूल सिंह मंगलवार दोपहर 3:30 बजे गंजडुंडवारा से अपने गांव जा रहे थे। एटा मार्ग पर सामने से आ रहे टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर एकत्रित हो गए। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने हाकिम को मृत घोषित कर दिया। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें