फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास रोड पर बाइक सवारों ने छीना महिला का मोबाइल

सार

इस दौरान स्टेडियम के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर स्कूटी पल्लवी को रोक लिया, जबतक महिला कुछ समझ पाती, एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उसकी मोबाइल छीन लिया। लेकिन बात करने पर सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा कुछ हुआ है तो तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।--पुलिस दर्ज नहीं करती रिपोर्टअक्सर मोबाइल छीने जाने की घटना होने के बाद पीड़ित की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की जाती। पीड़ित शिकायत लेकर पहुंचते तो हैं, लेकिन वहां उनसे मोबाइल गिर जाने का प्रार्थना पत्र लेकर मामला रफा दफा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाईपास रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने छीना महिला का मोबाइल
विज्ञापन

चेन तोड़ने की भी कोशिश, कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के करहल चौराहा निवासी महिला की मोबाइल को शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने आगरा बाईपास पर छीन लिया। साथ ही गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किए। पीड़िता के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची जरूर। लेकिन जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। देर शाम बात करने पर पुलिस ने इस मामले में कोई तहरीर न मिलने की बात कही।
कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहा निवासी पल्लवी शनिवार की सुबह स्कूटी से आगरा रोड बाईपास पर किसी काम से गई थी। इस दौरान स्टेडियम के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर स्कूटी पल्लवी को रोक लिया, जबतक महिला कुछ समझ पाती, एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उसकी मोबाइल छीन लिया। इस दौरान दूसरे बदमाश ने चेन तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो सका, क्योंकि मौका पाकर पीड़िता स्कूटी को करहल चौराहे की तरफ दौड़ा दी थी। पीड़िता के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल तो की। लेकिन बात करने पर सीओ संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा कुछ हुआ है तो तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस दर्ज नहीं करती रिपोर्ट
अक्सर मोबाइल छीने जाने की घटना होने के बाद पीड़ित की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की जाती। कोतवाली क्षेत्र में आए दिन बाइक सवार बदमाश वारदात अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित शिकायत लेकर पहुंचते तो हैं, लेकिन वहां उनसे मोबाइल गिर जाने का प्रार्थना पत्र लेकर मामला रफा दफा कर दिया जाता है। जिसके चलते यह अपराध दर्ज ही नहीं होता और अपराधी खुलेआम घूम कर बेखौफ वारदात को अंजाम देकर बच जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें