फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल

Sun, 26 Feb 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। कस्बा स्थित एक होटल पर खाना खाने जा रहे एक युवक का मोबाइल छीन लिया गया। विद्युत सब स्टेशन पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के कैशियर ऋषभ शाक्य निवासी भरथना इटावा कस्बा में किराए पर रह रहे हैं। शनिवार की रात वह खाना खाने के लिए होटल पर जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार पास आकर रुका। वह बातचीत करते हुए कुछ दूर साथ चला। जैसे ही होटल के पास पहुंचे, तभी झपट्टा मारकर बाइक सवार मोबाइल छीन कर भाग गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन


करंट लगने से भैंस मरी
बरनाहल। मोहब्बतपुर लभौआ में एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। गांव में करीब 15 दिन पूर्व बिजली की केबल टूट गई थी। केबल विद्युत खंभा से बंधी थी, सही कराने के लिए दिहुली उपकेंद्र पर ग्रामीणों द्वारा शिकायत भी की गई थी। लेकिन केबल ठीक नहीं कराई गई। रविवार को करंट विद्युत खंभा में प्रवाहित हो गया। करंट लगने से रंजीत की भैंस मर गई। उसने असरोही चौकी पर विभाग की लापरवाही से भैंस की मौत होने की तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें