फतेहाबाद। आगरा फतेहाबाद मार्ग पर दंपती का बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। बैग में मोबाइल फोन और करीब 2000 रुपये थे। पीड़ित ने घटना की शिकायत डौकी में की है।
फतेहाबाद के ग्राम गढ़ी बदे निवासी जितेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम वह पत्नी पूजा और दो बच्चों के साथ बाइक से आगरा से घर आ रहे थे। रात करीब 8:00 बजे डौकी थाना क्षेत्र में धमोटा मंदिर से कुछ आगे बाइक सवार दो लोगों ने गलत साइड से उन्हें ओवरटेक किया। इस दौरान बाइक सवार युवक पत्नी पूजा के हाथ से बैग छीनने लगे। छीना छपटी के दौरान बैग की पट्टी टूट गई। इसके बाद बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 2000 रुपये और मोबाइल फोन था। बदमाश फतेहाबाद की ओर भागे हैं। थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि बैग छीने जाने की शिकायत मिली है। घटना की जांच और बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।