कुरावली। जीटी रोड पर गांव लखौरा के पास मंगलवार रात एक बाइक सवार तीन लोग कार की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जीटी रोड पर हुए हादसे में मृतक युवक की पहचान रिंकू निवासी धर्मपुरा थाना पिलुवा एटा के रूप में हुई। पुलिस ने घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान बंटू सिंह, निवासी गांव धर्मपुर थाना पिलुआ एटा और प्रशांत निवासी भवानीपुर थाना पिलुआ एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजन को सूचना दी है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लिया है।