फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोवंश को बचाने के प्रयास में बाइक सवार युवक-युवती घायल

Thu, 30 Oct 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव बरा में पेट्रोल पंप के सामने गोवंश को बचाने के प्रयास में अचानक बाइक फिसल गई। इससे बाइक सवार युवक और युवती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। सीएचसी से दोनों को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बेवर-इटावा मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम गांव बरा के पास एक बाइक गोवंश को बचाने के प्रयास में फिसल गई। बाइक सवार युवती पारूल निवासी याकूत गंज फर्रुखाबाद और सनी निवासी तिमरउआ जनपद इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने सीएचसी बेवर पर भर्ती कराया। यहां घायल युवती ने बताया कि युवक उसका मंगेतर है वे दोनों बाइक से घर जा रहे थे। सीएचसी से युवक और युवती दोनों को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें