किरावली। कस्बा किरावली के रुनकता तिराहे पर बुधवार शाम 6 बजे करीब एक बाइक सवार युवक गुलफान 30 बर्ष पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी अटूस ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी किरावली पर भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएन मेडिकल काॅलेज आगरा रेफर कर दिया गया।