फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल

Fri, 21 Jul 2023 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन

मैनपुरी। कुरावली जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम डीसीएम की टक्कर लगने से एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जनपद एटा के अलीगंज क्षेत्र निवासी राजकुमार बृहस्पतिवार को अलीगढ़ अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर साथी ब्रजेश कुमार भी था। बाइक जब मैनपुरी कुरावली मार्ग पर गांव अंजनी के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवाया। वहां से परिजन इलाज के लिए आगरा ले गए। संवा
विज्ञापन



रसूखदारों ने युवक को पीटकर किया घायल

बिछवां। जमीन के बंटवारे के विवाद में गांव सुरजनपुर में रसूखदारों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित अभिषेक यादव ने बताया कि खेत का बंटवारा दो माह पूर्व हुआ था। इसी बात पर रसूखदारों ने ने गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया। पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें