फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार की टक्कर से बाइक सवार हुए घायल

Thu, 27 Jul 2023 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार हुए घायल
विज्ञापन

मैनपुरी। करहल जाने वाले मार्ग पर बुधवार की देर शाम कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवाया। जनपद औरेया निवासी संजय कुमार बुधवार को किसी काम से भाई अजय के साथ मैनपुरी आया था। देर शाम दोनों भाई बाइक से वापस घर लौट रहे थे। मैनपुरी करहल मार्ग पर बाइक जब एफसीआई गोदाम के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्र हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया। संवाद
विज्ञापन




झगड़ा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

बिछवां। थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ ने बताया कि गांव लक्ष्मीपुर निवासी दुष्यंत को गांव सिमरई निवासी मोनू उर्फ सुदीप सिंह और जसरथ उर्फ शरद ने पीट कर घायल कर दिया था। दोनों को सूचना पर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा गांव भनऊ निवासी महेश चंद्र ने गांव निवासी कमला देवी की पिटाई की। उसे भी पकड़ा गया। तीनों ही आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें