फतेहाबाद। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर थाना डौकी क्षेत्र में पूठा झील चौराहे से आगे रविवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती। बाइक सवार आकाश नीवरी थाना डौकी निवासी है। हादसे के समय वह बाइक से कुंडोल से अपने घर जा रहा था।