बाह: सांड के हमले में घायल स्वीपर भोला
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के चौसिंगी रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की रात सांड़ की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जैतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वीपर बाह के राजा का ताल निवासी भोला बाइक से अपने गंतव्य पर जा रहा था। तभी सांड़ ने टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य हादसों में नरी बाह के फूल सिंह वर्मा, जरार के पंकज, बड़ागांव के रामसेवक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया।