अछनेरा। रायभा मार्ग पर सिद्ध विनायक कॉलेज के पास रात्रि करीब 8 बजे एक अनियंत्रित खाली कैंटर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर भी सड़क पर पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आगरा के नगला पदी निवासी के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर फरार कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।