फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 06 Aug 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात्रि बरीखेड़ा के निकट बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हादसे में मौत अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला तिरेसठ निवासी सचिन (22) की हुई। वह अपने गांव से बाइक द्वारा अपनी ससुराल ग्राम बाकंनेर आ रहा था। जब उसकी बाइक बरीखेड़ा के निकट पहुंची तभी उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क गिर गया और गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तीन माह में ही छूट गई प्रीती के प्रीत की डोर
सड़क हादसे में मृतक सचिन की शादी तीन माह पूर्व बांकनेर निवासी प्रीती पुत्री संतोष के साथ हुई थी। वह शुक्रवार की रात अपनी पत्नी को बुलाने के लिए आ रहा था। लेकिन पत्नी प्रीती को पता नहीं था कि उसकी प्रीत की डोर ऐसे छूट जाएगा। उसकी मौत से प्रीती का रो -रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें