मैनपुरी के घिरोर में बाइक से जा रहा युवक सड़क पर गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका। गड्ढे की वजह से बाइक गिर गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार को लोग मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को देख परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
थाना घिरोर क्षेत्र के नगला फत्ते निवासी अनूप सिंह (25) वर्षीय पुत्र जयपाल सिंह सोमवार देर शाम को अपने भाई राजू को घिरोर से लेने के लिए मोटरसाइकिल से आ रहा था। उसी समय घिरोर जसराना रोड़ ग्राम बमरौली के पास अचानक सड़क में बने गड्ढे में युवक गिर गया, जहां से उसे गोधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं इस हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार युवक बहुत ही होनहार था और लेखपाल की परीक्षा देकर आया था।