फतेहाबाद। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर बाबा की तिवरिया के पास रविवार की शाम ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजन के मुताबिक पवन (36) निवासी बरीपुरा रविवार की शाम बाइक से कहीं जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे बाबा की तिवरिया के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पवन की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ट्रक लेकर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि मृतक के एक बेटी आशिकी (10 ) और पुत्र अंशु (8) है। वह मजदूरी करता था।