फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार, दो घायल, एक रेफर

Tue, 03 Oct 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। ग्राम बहरोजपुर चौराहा पर अज्ञात वाहन ने रात के समय बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। एक बाइक सवार को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम बहरोजपुर निवासी रमाकांत (28) एवं ओमकार गांव से रात्रि लगभग आठ बजे बाइक से पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल आ गई। मामले की जानकारी परिजन को दी गई। चिकित्सकों ने रमाकांत की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें