फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। पुलिस की चैकिंग टीम पर हंसकर भागे बाइक सवार स्टंटबाज की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। नवरात्र को लेकर चित्राहाट पुलिस महेन्द्रमान कन्या इंटर कॉलेज के पास बाह कचौराघाट मार्ग पर ब्रहस्पतिवार की शाम पुलिस चैकिंग कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शाहपुर गुर्जर का राज यादव सड़क पर बाइक से स्टंटबाजी कर रहा था। चैकिंग टीम ने रुकने का इशारा किया तो पुलिस की ओर हंसते हुए महिलाओं की भीड़ से बाइक लहराते हुए भागा। पुलिस टीम ने जनहित में उसका पीछा किया और करीब 100 मीटर दूर जाकर पकड़ लिया। पुलिस को वह कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। लिहाजा पुलिस टीम उसे पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें