फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी बाइक बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बे के बाह रोड स्थित मुख्य बाजार में बुधवार की शाम सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक से आग लग गई। बाइक धू-धू कर जलने लगी। जिसके वहां मौजूद रहे लोग घबराकर इधर-इधर भागने लगे। जब तक लोग आग बुझाते, बाइक जल चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम करीब 4 बजे एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी थी। अचानक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग लपटें निकलने लगीं। सड़क किनारे बाइक जलती देख आवागमन भी रुक गया। बाजार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची और लोग बाइक बुझाते। तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। इंस्पेक्टर थाना फतेहाबाद आलोक कुमार ने बताया कि बाइक किसकी है। यह अभी पता नहीं चल सका है। बाइक मालिक की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें