आगरा किले के सामने मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
मरने वालों की पहचान 16 वर्ष के नैतिक पुत्र भोला सिंह निवासी सुल्तानपुरा कैंट और विशाल पुत्र मनोज निवासी मंटोला के रूप में हुई है।
बाइक सवार उनका तीसरा साथी 19 वर्ष का प्रेम पुत्र धर्म निवासी मंटोला गंभीर घायल हो गया। घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशी मातम में बदल गईं।