फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छुट्टा मवेशी से टकराई बाइक, 3 सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। नरहोली कट पर सोमवार भोर करीब 4 बजे सड़क पार कर रहे छुट्टा मवेशी से बाइक टकराने से तीन दोस्त घायल हो गए। पडुआपुरा गांव के अतर सिंह का बेटा दीपक होली पर घर आया था। रविवार की रात वह दोस्त संकेत और सुमित के साथ बाइक से नरहोलीपुरा गांव के लग्नोत्सव में शामिल होने के लिए गया था। लग्नोत्सव के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। नरहोली कट पर छुट्टा मवेशी की चपेट में आने से तीनों बाइक समेत सड़क पर घिसट गए। चीख पुकार पर पहुंचे लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इधर सोमवार की दोपहर हुए हादसे में चित्रपुरा गांव का 7 वर्षीय बालक करन घायल हो गया। वह अपनी बहन के साथ स्कूटर पर बैठा था। पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घायल करन को बाह सीएचसी से इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें