फतेहाबाद। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर टीकतपुरा के पास शुक्रवार शाम किसी वाहन की टक्कर से सड़क पर मृत पड़ी गाय से टकराकर एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे की शाम करीब 7:15 बजे जिला फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला उदी निवासी देवा पुत्र मुरलीधर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सड़क पर मरी हुई गाय से टकरा गई। देवा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है।