बाह। छदामीमठ-मढ़ेपुरा मार्ग पर शुक्रवार शाम 4 बजे चौरंगाहार भट्ठे के पास पीछे से कैंटर में बाइक घुसने से मां-बेटा घायल हो गए। चौरंगाहार निवासी सतेंद्र अपनी मां शारदा देवी के साथ बाइक से बाह के लिए घर से निकले थे। रास्ते में अनियंत्रित हुई कैंटर में जा घुसी। घायल मां-बेटे को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया।