डिवाइडर से टकराई बाइक
बिछवां। नगला सड़क के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। बाइक सवार युवक घायल हो गया। जनपद एटा के मलावन वाईपास रोड निवासी सतेंद्र सिंह सोमवार की देर रात मैनपुरी से वापस घर लौट रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में मैनपुरी कुरावली मार्ग पर नगला सड़क के पास पहुंची। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवाया। संवाद