फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक को कार से मारी टक्कर, केस दर्ज

Wed, 02 Aug 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में रंजिश के चलते पिता - पुत्र की बाइक को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें पिता - पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सरसवा में 31 जुलाई को राजू शर्मा अपने पुत्र प्रिंस के साथ बाइक से सहावर जा रहे थे। गांव नगला मोहन के समीप गांव के ही कार चालक ओमप्रकाश ने तेज गति से कार चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल राजू शर्मा के भाई अशोक ने पुलिस को तहरीर देकर कार चालक ओमप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें