फोटो11सोरोंजी में सहावर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जली बाइक के बारे में जानकारी करती पु
सहावर। गांव नगला महमूद के पास शनिवार को एक अर्टिगा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक में आग लग गई और कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सोरों जी क्षेत्र के गांव मनकापुर निवासी ब्रजेश और सहावर क्षेत्र के गांव नगला बदन निवासी मनोज बाइक से शनिवार को सहावर की ओर से सोरों की तरफ जा रहे थे। गांव नगला महमूद के पास पहुंचते ही सोरों की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक में आग लग गई। हादसे के बाद रोड पर बाइक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझवायी। तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। ब्रजेश को हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे के बाद अर्टिका कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि कार की जोरदार टक्कर से बाइक में आग लग गई। बाइक सवार एक युवक की हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।