बाह। खेड़ा राठौर के महुआशाला गांव में मंगलवार की रात संदीप कुमार के घर में रखे सिलिंडर में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग की लपटों ने बाइक को चपेट में ले लिया। विकराल हुई आग की सूचना पर बाह से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने तक बाइक जल गई थी। आग के दौरान बस्ती में अफरा तफरी मची रही। टीम ने आग पर काबू पाया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।