फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक और स्कूटी में भिड़ंत, एक युवक की मौत

Fri, 14 Nov 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के बरकुला तिराहे पर बाइक और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, तो एक अन्य घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सोरोंजी के चंदन चौक निवासी अरुण पुत्र सुलो स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के बाद घर लौट रहा था। बरकुला तिराहे पर गणेश गेस्ट हाउस के सामने बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। बाइक अलिंदर निवासी प्रहलादपुर, सोरोंजी चला रहा था। अरुण की मौके पर मौत हो गई। पुलिस व परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में अलिंदर के भी चोट आ गई। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें