फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दंपती को रोककर बाइक व चेन लूटी

Sat, 05 Aug 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में रजनी देवी निवासी अवंतीबाई नगर दुर्गा माता मंदिर के पास वाली गली ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 19 जून 2023 की रात करीब 8 बजे पति संजीव कुमार के साथ बाइक से घर जा रही थी। तभी वर्णी जैन इंटर कॉलेज के पास प्रतापवीर सिंह निवासी अंधी मोड़ काली मंदिर के पीछे व एक अन्य ने बाइक को रुकवा लिया। आरोप है तीनों ने तमंचा दिखाकर बाइक और गले में पड़ी चेन का लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस में शिकायत करने की जानकारी होने पर आरोपियाें ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामला झूठा है, फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें