फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्षेत्र में लगेगा बड़ा उद्योग, लोगों को मिलेगा रोजगार

Sun, 03 Mar 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में आगामी समय में एक बड़ा उद्योग स्थापित किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को अच्छे रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने एटा-कासगंज बड़ी रेल लाइन की योजना के संबंध में कहा कि कासगंज-एटा ही नहीं इस लाइन से जुड़ेगा बल्कि रेलवे को इस लाइन के माध्यम से एक महत्वपूर्ण नेटवर्क मिलेगा।सांसद ने कछला गंगाघाट पर पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कासगंज और एटा जनपद के संगठन के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को भी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में उन्होंने एटा-कासगंज की जनता के बीच जो वायदे किए थे वह शतप्रतिशत पूरे किए गए हैं। सबसे बड़ा वादा कासगंज-एटा रेल लाइन का था जो पूरा हो गया है। इसके लिए 410 करोड़ रुपये की धनराशि भी बजट में स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि भाजपा इस बार जो संकल्प पत्र देश की जनता के लिए बना रही है उस संकल्प पत्र के लिए आम जन से सुझाव मांगे जा रहे हैं। भाजपा के जिला कार्यालय पर यह सुझाव पेटिका उपलब्ध रहेगी और लोग अपने सुझाव पेटिका में लिखकर डाल सकते हैं जो दिल्ली भेजे जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने पार्टी जिलाध्यक्ष और विधायकों व संगठन के नेताओं से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें