फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो दिन बंद रहेगा बिचपुरी रेलवे फाटक नंबर आठ

Thu, 02 Jul 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा-बांदीकुई रेलखंड पर ईदगाह और बिचपुरी स्टेशन के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या-8 पर मरम्मत कार्य की वजह से दो दिन तक सड़क यातायात बंद रहेगा। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मरम्मत कार्य 4 जुलाई सुबह 8 बजे से 6 जुलाई शाम 7 बजे तक होगा। वाहन चालक फाटक संख्या-7 और 9 के रास्ते का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें