फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 201 किलो वजन उठाकर भुवनेश ने जीता स्वर्ण

Thu, 18 Sep 2025 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भुवनेश कुमार।  - फोटो : प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भुवनेश कुमार।
विज्ञापन
भोगांव। नगर के नेशनल इंटर कॉलेज के छात्र भुवनेश कुमार ने प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम से प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है। जनपद जौनपुर के राजा हरपाल सिंह इंटर काॅलेज में 69वीं प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें नगर के नेशनल इंटर कॉलेज के छात्र भुवनेश कुमार आगरा मंडल की टीम का हिस्सा थे। भुवनेश ने प्रदेश स्तरीय 60 किलो वर्ग की प्रतियोगिता में 201 किलो ग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीत कर काॅलेज को गौरवान्वित किया है। टीम के साथ गए खेल विभाग के शिक्षक ओमकांत दुबे ने बताया कि आगामी नवंबर माह में भुवनेश कुमार नेशनल स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता खेलने के लिए प्रदेशीय टीम के साथ दिल्ली जाएगा। प्रधानाचार्य मदन कुमार, प्रबंधक नकुल सक्सेना, पुनीत चौहान ने भुवनेश की सफलता पर बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें