फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होलिका माता मंदिर के लिए भूमि पूजन 14 को

Thu, 01 Feb 2024 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। होलिका बौद्धिक विकास समिति तीर्थनगरी में मेला ग्राउंड के पास होलिका माता के मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन करेगी। इस संबंध में होलिका बौद्धिक विकास समिति ने जिलाधिकारी सुधा वर्मा को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उनसे सहभागिता की अपील करते हुए पत्र सौंपा।होलिका बौद्धिक विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी निषाद ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से 11 एकड़ भूमि मांगी गई थी। इस संबंध में नगर विकास सचिव ने नगर पालिका को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी पर होलिका माता का जन्म हुआ था। मेला मैदान के निकट खाली पड़ी भूमि पर होलिका माता मंदिर का भूमि पूजन होगा। यह मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रतीक बनेगा।सदियों से होलिका माता की पूजा-अर्चना होती आई है। होलिका माता सोरोंजी शूकरक्षेत्र की हैं। इस मंदिर के माध्यम से नारी शक्ति की प्रतीक होलिका देवी का सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें