आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएचएमएस तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष (मुख्य एवं पूरक) जून-2025 परीक्षा के लिए परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तारीख घोषित कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 से 20 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर संबंधित महाविद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि तय तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। संवाद